फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों ने तोड़ा कानून, नारी निकेतन में कराई फोटोग्राफी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नारी शरणालय में फोटोग्राफी पर प्रतिबंध के बावजूद अफसरों ने इसका उल्लंघन कर डाला। खास बात यह रही कि इसमें खुद जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार शामिल रहीं। नारी शरणालय में रह रही बेसहारा महिलाओं को राहत देने के लिए कंबल वितरण का कार्यक्रम रखा गया। इसमें एसडीएम सदर एमपी सिंह और जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार पहुंचीं। उन्होंने महिलाओं को कंबल बांटे। नारी शरणालय में रहने वाली महिलाओं की सूचना गोपनीय रखने के उद्देश्य से शरणालय में फोटोग्राफी पर प्रतिबंध हैं। इसके बावजूद अफसरों ने महिलाओं को कंबल वितरण के दौरान फोटोग्राफी कराई और फोटे सार्वजनिक भी कर दिए। इस संबंध में एडीएम सिटी ओपी वर्मा ने बताया कि नारी शरणालय में फोटोग्राफी कराया जाना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें