फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पहले समझौता कराएगी फिर चाय पीने घर जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पुलिस परामर्श केंद्र में काउंसलर्स की मदद से बुधवार और शनिवार को पारिवारिक विवादों का निस्तारण कराया जाता है। केंद्र के नोडल अधिकारी एसपी ट्रैफिक अब एक नई व्यवस्था शुरू करने जा रहे हैं। समझौते के कुछ दिन बाद संबंधित क्षेत्र की पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मी दंपति का हालचाल जानने के लिए उसके घर में चाय पीने जाएंगे।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि लगभग हर बार परामर्श केंद्र में कोई न कोई दंपति आपसी विवाद भुलाकर समझौता कर लेते हैं। अधिकांश मामलों में समझौते कारगर भी रहते हैं। मगर कई बार सही परामर्श या नियंत्रण के अभाव में बात फिर बिगड़ जाती है। अब पुलिस इसी बिंदु पर अपना काम करेगी। समझौते के बाद अक्सर दंपति से कहा भी जाता है कि आपके घर चाय पीने आएंगे और उनकी सकारात्मक प्रतिक्रिया भी मिलती है। इस बार यूपी 100 पुलिस को यही समन्वय बढ़ाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। समझौते के कुछ दिन बाद पीआरवी पर तैनात पुलिस संबंधित क्षेत्र में रह रहे ऐसे दंपति के घर जाएगी। यहां चाय पीने के बहाने पुलिस स्टाफ इस बात पर गौर करेगा कि दंपति में कोई नया विवाद तो नहीं उपजा है। ऐसा होगा तो मौके पर ही उनकी काउंसलिंग कर दी जाएगी। दंपति को भी महसूस होगा कि पुलिस उनके मामले को गंभीरता से ले रही है तो काफी हद तक झगड़े की गुंजाइश नहीं रहेगी। अगली तारीखों से ही इस व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें