बरेली। आंवला के बेहटा बुजुर्ग गांव में पिता अच्छू लाल की मौत हो गई। अब दो बेटियां भी बुखार से पीड़ित हैं। घर में कमाने वाला कोई नहीं है। सपा नेता रविवार को इस परिवार की मदद को पहुंचे। सपा के जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने बताया कि कुछ दिनों पहले जब अच्छू लाल की बुखार से मौत हो गई तो परिवार के पास अंतिम संस्कार तक के लिए पैसे नहीं थे। परिवार में छह बेटियां हैं और कमाने वाला कोई नहीं है। इनमें से दो बेटियों के भी बुखार है। शुभलेश ने कहा कि यह अफसोस की बात है कि सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह का क्षेत्र होने के बावजूद वह इस परिवार से मिलने तक नहीं पहुंचे। शुभलेश ने मृतक अच्छू लाल की माता झलिया देवी को आर्थिक मदद दी। इसके अलावा शुभलेश यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ पटपड़ागंज, राजपुरकला, गुरगांवा, जगन्नाथपुर भी गए। वहां बुखार पीड़ितों से मुलाकात की। जिन लोगों की बीमारी से मृत्यु हो गई उनके परिवार वालों को सांत्वना दी, प्रमोद यादव एडवोकेट, सैयद आबिद अली, अगम मौर्या, विजेंद्र सिंह यादव, डॉ. इंद्रपाल सिंह, इंजीनियर सत्येंद्र सिंह, चंद्रशेखर, नागेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।