फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा महाकाल की झलक पाने को श्रद्धालु रहे आतुर

Fri, 10 Aug 2018 01:08 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा महाकाल की सवारी के पीछे भोले के नाचते-गाते भक्तों का हुजूम बृहस्पतिवार को शहर की सड़कों पर रहा। बाबा महाकाल पालकी यात्रा संघ समिति नाथ नगरी की ओर से बाबा की पालकी निकाली गई। श्यामगंज के सेठ गिरधारी लाल मंदिर से पालकी यात्रा का विधिवत् शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

आयोजक ब्रजवासी लाल ने बताया कि उज्जैन के बाबा महाकाल की पालकी यात्रा की तर्ज पर नाथ नगरी में पालकी यात्रा निकाली गयी। नंदी के भेष में सजे श्रद्धालु बाबा की पालकी खींच रहे थे। यात्रा साहूगोपी नाथ, मठ की चौकी, शिवाजी मार्ग, आलम गिरी गंज, कुतुबखाना, घंटाघर, दयानंद चौक, जिला अस्पताल, कोतवाली, नॉवेल्टी, पटेल चौक, सिविल लाइंस, चौकी चौराहा, प्रभा टाकीज, रामपुर बाग, गांधी उद्यान, आनंद आश्रम से साईं मंदिर हाते हुए वापस सेठ गिरधारी लाल मंदिर पर विश्राम हुआ। यात्रा का नाई समाज, नंद समाज, कश्यप समाज, लोधी समाज, पंजाबी समाज, अग्रवाल सेवा समिति, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, कायस्थ चेतना मंच, पटवा समाज, निषाद समाज ने स्वागत किया। यहां अनुराग अग्रवाल, आलोक प्रकाश, सुरेंद्र पटवा, नवीन गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें