फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में तपिश और रात में आंधी-बारिश

Thu, 31 May 2018 01:42 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 मौसम में उतार-चढ़ाव इस हफ्ते लगातार जारी है। अभी आगे भी यही हाल रहेगा। 31 मई से चार जून तक धूप की तीव्रता कम होगी, लेकिन दिन में उमस बरकरार रहेगी। अगले तीन-चार दिन तक शाम और रात को धूल भरी आंधी और बारिश हो सकती है। स्थानीय कारणों से कहीं-कहीं तेज बारिश न होकर बादलों की गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की भी संभावना रहेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को जहां न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री और अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस था, वहीं बुधवार को धूप की तीव्रता कम होने से इसमें 2.1 प्रतिशत की गिरावट आई। अधिकतम तापमान घटकर 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह भी सामान्य से तीन डिग्री कम था। सुबह से दोपहर तक पछुवा हवा चली। दोपहर में कुछ देर तक हवा शांत रही, फिर पुरवाई चली। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि अगले तीन से चार दिन तक तापमान में गिरावट रहेगी। दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे। शाम से लेकर रात तक धूप भरी आंधी या बादलों की गड़गड़ाहट के साथ हल्की बारिश हो सकती है। यह स्थिति 31 मई से पांच जून तक रहेगी। ज्यादा बारिश की संभावना नहीं है, मगर आंधी अनुमान से तेज रफ्तार से आ सकती है। 31 मई से पांच जून तक न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम 37 या 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। स्थानीय वजहों से बारिश कम या ज्यादा भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें