फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी का कटा सिर लेकर हत्यारा पहुंच गया पुलिस चौकी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/बेहजम। कस्बा बेहजम में सोमवार की सुबह दिल दहला देने वाली घटना हुई। एक मजदूर ने खेत में साथ काम कर रही अपनी पत्नी का खुरपी से सिर धड़ से अलग कर दिया और उसे हाथ में लेकर बेहजम पुलिस चौकी पहुंच गया। वहां बोला- ‘इसे मैंने ऊपर पहुंचा दिया, अब यह भी खुश, मैं भी खुश।’ यह देख पुलिस वालों का भी पसीना छूट गया। आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया गया। पुलिस और परिवार के मुताबिक वह मानसिक रूप से बीमार है और उसे अक्सर दौरे पड़ते हैं।
यह घटना कस्बे में ही रिगनेंट स्कूल के पीछे हुई, जहां इस दंपति का खेत है। बेटे मनोज कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब सात बजे पिता रामसेवक मां ऊषा देवी के साथ घुइयां के अपने खेत गए थे। वहीं अचानक पिता ने मां पर हमला कर मार डाला। पीछे से खेत पहुंची उसकी छोटी बहन ने पिता को मारते हुए देखा तो वह चिल्लाई। आसपास के लोग शोर सुनकर आ तो गए, मगर किसी की हिम्मत उसे पकड़ने की न हुई। खून से सनी खुरपी और सिर लेकर घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित पुलिस चौकी बेहजम रामसेवक खुद ही पहुंचा। बेटे मनोज ने बताया कि पिता की दिमागी हालत ठीक नहीं है। दो साल पहले उन्होंने अपने भाई पर चाकू से हमला कर दिया था। उनका इलाज भी चला था।
विज्ञापन

इधर घटना की जानकारी पर सीओ मितौली निष्ठा उपाध्याय, एसओ नीमगांव डीके सिंह, चौकी प्रभारी सिंकद्राबाद केबी सिंह और बेहजम चौकी इंचार्ज पारसनाथ यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ डीके सिंह ने बताया कि मनोज की ओर से हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


आरोपी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है, ऐसा बताया जा रहा है। उसे कभी-कभी दौरे पड़ते हैं। आरोपी के परिवार वाले इलाज भी करा रहे थे। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
घनश्याम चौरसिया, प्रभारी एसपी/एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें