फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर नियुक्त होंगे 190 शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल परिसरों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए अर्ली चाइल्ड हुड केयर एंड एजुकेशन (ईसीसीई) एजुकेटरों को संविदा पर नियुक्त किया जाएगा। यह शिक्षक तीन से छह साल तक के बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए काम करेंगे। इनकी तैनाती संविदा पर 11 माह के लिए होगी। नियुक्तियों के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया जाएगा। एजुकेटर बच्चों को औपचारिक शिक्षा के लिए तैयार करेंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि इन नियुक्तियों से आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों का शारीरिक विकास और बौद्धिक विकास होने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

-

13 विकास खंडों में बाल विकास कार्यालय बनाने के लिए जमीन की तलाश
बरेली। जिले के 13 विकास खंडों में बाल विकास कार्यालय बनाने के लिए जमीन की तलाश शुरू हो गई है। जिले में 15 विकास खंड हैं पर अभी तक सिर्फ मीरगंज और फरीदपुर विकास खंडों में ही सीडीपीओ कार्यालय सरकारी भवनों में संचालित हैं। शासन ने अब अन्य विकास खंडों में कार्यालय बनाने के आदेश दिए हैं। एक कार्यालय के लिए 500 वर्ग मीटर जमीन चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें