पकड़े गए हथियार बनाने के औजार।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
एडीजी और डीआईजी के निर्देशन में चल रहा अभियान
बरेली। बाइकों पर घूमकर गुंडागर्दी और अपराध करने वाले बदमाशों के खिलाफ ऑपरेशन पाताल चल रहा है। एडीजी के निर्देशन में जोन भर के नौ जिलों में यह अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को इस अभियान के तहत 190 अपराधियों को पकड़कर जेल भेजा गया। इनके पास से 190 अवैध शस्त्र तथा 327 कारतूस बरामद हुए हैं। सात अवैध शस्त्र फैक्टरी भी पकड़ी गई हैं। इधर, डीआईजी के आदेश पर रेंज के सभी जिलों में अवैध शस्त्रों की खरीद फरोख्त में लगे बदमाशों की की गई। इसमें बरेली से 178 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा गया। इनमें 22 वांछितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर दो अवैध शस्त्र फैक्ट्ररी का खुलासा किया।