बरेली। भारत विकास परिषद रोहिलखंड प्रांत के बरेली जिले की शाखा नाथ नगरी, पांचाल नगरी, बांस बरेली नगरी और अहिछत्र नगरी का रविवार को अधिष्ठापन समारोह संपन्न हुआ। मां भारती और स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुरू हुआ।
डीडी पुरम स्थित अर्बन कोऑपरेटिव बैंक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका डॉ. रीता शर्मा के निर्देशन में स्वागत गीत हुआ। अधिष्ठापन अधिकारी प्रांतीय महासचिव पीके अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को दायित्व व संकल्प की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. नितिन दालभ रहे। कार्यकारिणी गठन में नवनीत अग्रवाल को स्टेट कोऑर्डिनेटर और राहुल यदुवंशी को बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत का प्रभारी बनाया गया। यहां विशिष्ट अतिथि प्रताप हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. वीरेंद्र प्रताप गंगवार ने हॉस्पिटल में परिषद के सदस्यों को निशुल्क सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की। बच्चों ने मां को खुद से बनाए गए ग्रीटिंग्स भेंट की। कार्यक्रम में नाथ नगरी के शाखा अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, नवीन वार्ष्णेय, रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।