फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से तरणताल में दिखेगा तैराकी का जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम के तरणताल पर शनिवार से तीन दिवसीय सब जूनियर बालक/बालिकाओं की राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता शुरू होगी। शुक्रवार सायं लखनऊ समेत कई मंडल की टीमें यहां पहुंच भी गई हैं।
विज्ञापन

स्टेडियम के बड़े पूल में होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए पिछले तीन दिन से पूल में पानी भरे जाने का काम भी आज सुबह पूरा हो गया। बड़े तरणताल की सफाई के साथ शुक्रवार को दिन भर स्टेडियम प्रशासन उसे चमकाने में लगा रहा। पूल में लाइनिंग डाल दी गई है और चारों तरफ झंडे भी लगा दिए गए हैं। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार और यूपी तैराकी संघ के पदाधिकारी दिन भर व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे रहे। आरएसओ ने बताया कि प्रतियोगिता में 18 मंडलों की टीमों के अलावा स्पोर्ट्स कॉलेज और स्पोर्ट्स हॉस्टल की टीमों को भी आमंत्रित किया गया है। यूपी तैराकी संघ के अवैतनिक सचिव रोबिन कपूर के नेतृत्व में टेक्निकल कमेटी द्वारा प्रतियोगिता का संचालन किया जाएगा। पर्यवेक्षक के रूप में राकेश कुमार यादव को तैनात किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सायं तक लखनऊ, झांसी, बनारस, प्रयागराज, बरेली, मिर्जापुर व सैफई की टीम आ चुकी है। बाहर से आई टीमों के खिलाड़ियों ने बड़े और छोटे पूल में जमकर अभ्यास भी किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी वीरेंद्र कुमार सायं पांच बजे करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें