फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत बाईपास पर बन गई एक और अवैध कॉलोनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर में ढाई सौ से ज्यादा अवैध कॉलोनियां पहले से हैं। अब फिर बीडीए से लेआउट स्वीकृत कराए बगैर कई नई अवैध कॉलोनियां बनाई जा रही हैं। पीलीभीत बाईपास पर तो नई अवैध कॉलोनी लगभग बस चुकी है। इसमें चार अनधिकृत यानी रेरा में अपंजीकृत प्रापर्टी कारोबारी एक डिफॉल्टर बिल्डर के संरक्षण में सोसायटी के सदस्यों की सांठगांठ से पार्क और स्कूल की जमीन पर अवैध निर्माण करा रहे हैं। बिजली का कनेक्शन लेने के बाद वहां सड़क डलवाकर कॉलोनी को पूरी तरह वैध बनाने की तैयारी भी कर ली गई है। इलाके के लोगों ने अवैध कॉलोनी बनाने में बीडीए इंजीनियरों की सांठगांठ का आरोप लगाते हुए अफसरों से शिकायत की है।
विज्ञापन

पीलीभीत बाईपास पर मुंशीनगर और एलआईसी कॉलोनी के निकट अवैध कॉलोनी बसाई जा रही है। नारायणधाम मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते पर भी अवैध कब्जा करने की नियत से ट्रांसफार्मर के नजदीक मिट्टी का भराव कराया जा रहा है। कहने को कॉलोनी की एक सोसायटी भी है लेकिन लोगों का कहना है कि सोसायटी के अधिकांश सदस्य प्रापर्टी कारोबारियों से मिले हुए हैं। उनके संरक्षण में ही अवैध प्रापर्टी कारोबारी स्कूल और पार्कों की जमीन पर अनधिकृत कब्जा कर मानचित्र के विपरीत निर्माण करा रहे हैं। इससे नारायणधाम और मुंशीनगर जाने वाली सड़क संकरी हो चुकी है। पार्क की जमीन पर भी अवैध निर्माण लगातार चल रहा है। अमर उजाला टीम ने भी मौके पर जाकर इसे देखा। इस दौरान नाम न प्रकाशित करने की गुजारिश करते हुए आसपास के लोगों ने अवैध कॉलोनी बनने की पुष्टि की। इस मामले की शिकायत प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, मंडलायुक्त, डीएम और बीडीए उपाध्यक्ष के अलावा सभी प्रमुख अफसरों को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें