फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन के साथ अपलोड करने होंगे सभी प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शैक्षिक सत्र 2019 में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश को लेकर हुई बैठक में तय किया गया कि आवेदकों को पंजीकरण के समय ही सारे प्रमाणपत्र ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 12वीं के तीनों बोर्ड के रिजल्ट आने के बाद खोले जाएंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को बरेली कॉलेज में नए सत्र के एडमिशन को लेकर प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में तय हुआ कि यूपी, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के परीक्षा परिणाम आने के बाद ही ऑनलाइन आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस बार आवेदकों को भारांक एवं जाति समेेत अपने सभी प्रमाणपत्र पंजीकरण के दौरान ऑनलाइन ही अपलोड करने होंगे। अगर कोई अभ्यर्थी इसमें छूटेगा तो उसे दोबारा मौका नहीं मिलेगा। इसके अलावा कला, विज्ञान और कॉमर्स संकाय में दाखिले के लिए अलग-अलग कमेटी बनाई जाएगी। इस दौरान उप प्राचार्य डॉ. पूर्णिमा अनिल, चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना समेत सलाहकार समिति के सदस्य मौजूद रहे।

एलएलबी पर नहीं हो सका निर्णय
मीटिंग में एलएलबी में प्रवेश को लेकर कोई निर्णय नहीं हो सका है। पिछले साल यहां मेरिट के आधार पर एडमिशन लिए गए तो उस पर सवाल उठे थे। इसके चलते बरेली कॉलेज एलएलबी में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय से लिखित में दिशा निर्देश प्राप्त करेगा कि एडमिशन प्रवेश परीक्षा के जरिये कराए जाएं या मेरिट के आधार पर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें