फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंसारी समाज के सारे वोट गठबंधन प्रत्याशी को

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। अल अंसार सोशल मूवमेंट ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष ताजुद्दीन अंसारी के आवास पर आयोजित अंसारी समाज की बैठक में सपा-बसपा गठबंधन में पूरी आस्था जताई गई। ताजुद्दीन अंसारी ने कहा कि अंसारी समाज से पूरे देश में सेकुलर पार्टी जैसे गठबंधन और कांग्रेस में से किसी एक मजबूत प्रत्याशी को जिताने की अपील की गई थी। बरेली मे गठबंधन प्रत्याशी मजबूत नजर आने पर समाज ने उसे जीजान से चुनाव लड़ाया है। अंसारी समाज ने कहीं भी गठबंधन प्रत्याशी की अनदेखी नहीं की है। उन्होंने इस खबर से नाइत्तफाकी जताई है कि अंसारी समाज कहीं-कहीं गठबंधन से विमुख हुआ है। अंसारी एकता संगठन के प्रदेश महासचिव हाजी परवेज मियां ने कहा कि अंसारी बिरादरी के साथ पूरे मुस्लिम समाज ने बरेली में गठबंधन के प्रत्याशी को समर्थन दिया है। ये खबर ठीक नहीं है कि अंसारी वोट किसी और पार्टी को भी गया है। बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री मोहम्मद इलियास अंसारी, इरशाद अंसारी, हाजी गुलाम मुस्तफा नूरी, रिफाकत अली अंसारी, सलीम जावेद अंसारी, एजाज अहमद, नदीम अख्तर आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें