बरेली। सुरक्षा बलों की चुनाव में ड्यूटी लगी होने के कारण मुल्जिम जेल से पेशी पर अदालत नहीं आ रहे हैं। इस वजह से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उनका रिमांड दिया जा रहा था, लेकिन बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग सिस्टम भी खराब हो गया। इसके बाद अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम अजय सिंह को जेल जाकर रिमांड देना पड़ा। मतदान में पुलिस कर्मियों की दूसरे जिलों में डयूटी लगा दी गई है। पर्याप्त सुरक्षा बल न होने के चलते रिमांड में दिक्कत हो रही है।