फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में सारे काम पूरे हो गए अवैध कॉलोनाइजरों के

विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीए टीम चुनाव के बहाने व्यस्त रही, इसी बीच कर लिए सारे निर्माण पूरे

विज्ञापन

केस- 1
डीडीपुरम में बीडीए उपाध्यक्ष के आवास के ठीक पीछे आवासीय कॉलोनी में कामर्शियल निर्माण कराने के लिए पिलर बनाए जा चुके हैं। बीडीए से इस बिल्डिंग का नक्शा मंजूर नहीं है। फिर भी इस अवैध निर्माण की अनदेखी हो रही है।
केस- 2
कुर्मांचल नगर के सामने सनसिटी और नार्थ सिटी एक्सटेंशन कॉलोनी में एक अवैध कालोनाइजर ने रोड की 20 फुट से ज्यादा जमीन दबाकर बगैर नक्शे के अवैध निर्माण करा लिया है। चुनाव ड्यूटी के बहाने बीडीए इंजीनियरों ने उसे यह निर्माण पूरा करने का मौका दे दिया।
विज्ञापन


केस- 3
पीलीभीत बाईपास से लेकर फिनिक्स मॉल तक और सौ फुटा रोड समेत शहर के विभिन्न हिस्सों में बड़ी संख्या में पिछले दो महीने से अवैध निर्माण जोरों पर हैं। झूलेलाल द्वार के आगे रोड पर एक डॉक्टर का अवैध निर्माण तीन महीने पहले तोड़ा गया था।

बरेली। शहर में अवैध निर्माण की रफ्तार पहले ही कम नहीं थी, चुनाव शुरू हुए तो यह रफ्तार और बढ़ गई। चुनाव प्रक्रिया शुरू होते ही बीडीए की टीम को अवैध कॉलोनाइजरों को निर्माण करने की खुली छूट देने का बहाना मिल गया। ज्यादातर कालोनाइरों ने इसी बीच अपने अधिकांश अवैध निर्माण पूरे कर लिए। जो बचे रह गए थे, वह अब पूरे हो रहे हैं।
बीसलपुर रोड पर हरूनगला से लेकर बड़ा बाईपास तक बड़ी संख्या में अवैध निर्माण हो रहे हैं। बीडीए ने पांच महीने पहले जो निर्माण सील किए थे, वे सब भी इसी बीच पूरे हो चुके हैं। बड़ा बाईपास पर रजऊ परसपुर से परसाखेड़ा तक 50 से ज्यादा अवैध निर्माण चल रहे हैं। बड़ा बाईपास रोड पर बीडीए ने पहले भी अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया था, मगर वह फ्लाप हो गया। पीलीभीत बाईपास रोड पर सेटेलाइट से बीसलपुर चौराहा होते हुए सौ फुटा रोड, आशियाना कालोनी, आला हजरत अस्पताल के पीछे, फाइक एन्क्लेव, नैनीताल रोड, मिनी बाईपास, कर्मचारी नगर, बदायूं रोड, लाल फाटक के आसपास के अलावा फिनिक्स मॉल के पीछे 250 से अधिक अवैध निर्माण चल रहे हैं। बीडीए पूरी तरह खामोश है।
विज्ञापन


शहर के किसी भी हिस्से में अवैध निर्माण हो, बीडीए उस पर पता चलते ही तुरंत कार्रवाई करता है। जो भी अवैध निर्माण चल रहे हैं, उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। अंबरीश कुमार सचिव, बीडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें