फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलशयात्रा से कथा का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। डिफेंस कॉलोनी स्थित शिव पार्वती मंदिर में सोमवार को श्री शिव महापुराण का आयोजन हुआ। इससे पहले विधि विधान से कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें पीतवस्त्रधारी महिलाओं ने डिफेंस कॉलोनी का भ्रमण किया। इस दौरान श्री धाम वृंदावन से आए कथा व्यास राम लोचन पाराशर ने अमृतमयी श्री शिव महापुराण कथा के महात्म्य से श्रद्धालुओं को जीवन का मर्म समझाया।
विज्ञापन

उन्होंने श्रीरामचरित मानस में वर्णित शिव की महिमा को बताया। कहा, जिस के साथ शिव हैं शक्ति भी उसी के पास होती है। महाकाल का पूजन और ध्यान अकाल मृत्यु के भय से मुक्त करने वाला होता है। उन्होंने शिव पूजन किए जाने की वजह, विधि और पूजन के लिए प्रयोग किए जाने वाले जल, बेलपत्र, धतूरा आदि के बारे में जानकारी दी। आयोजन में इंद्रभान सक्सेना, अचल सक्सेना, ज्योति सक्सेना, निधि जौहरी आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें