फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल पर लाखों की ठगी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारादरी क्षेत्र के दुर्गा नगर निवासी प्रगति ने रामपुर गार्डन एक निजी अस्पताल पर लाखों की ठगी का आरोप लगाते हुए एडी हेल्थ को शिकायती पत्र लिखा है। प्रगति का आरोप है कि बीमार होने पर उन्होंने पिछले साल दिसंबर में इलाज कराया था। जिस पर डॉक्टर ने इलाज की गारंटी लेते हुए करीब 80 हजार रुपये की जांचों समेत ढाई लाख का पैकेज बताया था। आरोप है कि डॉक्टर ने ठगने के बाद न तो इलाज संतोषजनक किया न ही कोई जांच रिपोर्ट दी। उन्होंने बताया कि 28 मार्च को वह सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल से भी इसकी शिकायत कर चुकी हैं, लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें