लखीमपुर खीरी। पीस पार्टी समर्थित एवं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के धौरहरा प्रत्याशी दस्यु मलखान सिंह ने कहा कि वह चौकीदार नहीं, बल्कि पहरेदार हैं। दस्यु जीवन में भी हम सब लोग रात-रात जागकर पहरेदारी करते थे। उस दौर में भी मां-बहनों की सुरक्षा से कभी समझौता नहीं किया। शनिवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में घोषित धौरहरा लोकसभा प्रत्याशी मलखान सिंह ने कहा कि नेता दागदार हैं, लेकिन उन पर कोई दाग नहीं है।