बरेली। रेलवे ने गर्मियों में यात्रियों की सुखद यात्रा के लिए वाराणसी नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में दो एसी फर्स्ट कोच अतिरिक्त लगाए हैं। दोनों कोच के इंटीरियर बदलने का काम भी पूरा हो चुका है। वाराणसी रेलवे सूत्रों का कहना है कि फर्स्ट एसी कोच में वुडेन फ्लोरिंग से लेकर टायलेट एरिया में वाटर प्रूफ, फायर प्रूफ लेमिनेशन किया गया है। इसके अलावा कॉरिडोर को भी नया रूप दिया गया है। सीट कवर, पर्दे के साथ ही पेंटिंग आदि का इस्तेमाल किया गया है। इसे वाराणसी के कोच एंड वैगन कर्मियों ने विकसित किया है। इस पर दो लाख 20 हजार रुपये खर्च आया है।