बरेली। इज्जतनगर रेल मंडल के 21 कर्मचारी आज सेवानिवृत्त हुए। डीआरएम सभागार में एडीआरएम आशीष कुमार अग्रवाल ने कर्मचारियों को समापक राशि, मेडिकल कार्ड और अन्य देय भत्तों के परिपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सीनियर डीपीओ मनोज कुमार, एडीपीओ संतराज, नरमू के मंडल अध्यक्ष मुकेश सक्सेना आदि उपस्थित थे।