बरेली। नया शैक्षिक सत्र शुरू होने के साथ ही निजी स्कूलों की मनमानी भी सामने आने लगी है। लेट फीस के नाम पर अभिभावकों को शोषण किया जा रहा है। कोई स्कूल मोटा जुर्माना वसूल रहा है तो किसी ने बच्चों को परीक्षा ही नहीं दिलाई। इसको लेकर मुख्यमंत्री, डीएम और डीआईओएस से शिकायत की गई है।
मंगलवार को कूर्मांचलनगर रोड स्थित निजी स्कूल की शिकायत सामने आई। अभिभावकों ने बताया कि किसी वजह से फीस जमा न कर पाने बच्चों को स्कूल प्रबंधन ने परीक्षा में नहीं बैठने दिया। जिन बच्चों की फीस जमा हुई थी, उन्हें पीले कार्ड दिए गए और फिर यह कार्ड देखकर ही परीक्षा में जाने दिया गया है। इसको लेकर अभिभावकों में आक्रोश है। वहीं कैंट के एक स्कूल में भी लेट फीस के नाम पर अभिभावकों से चार हजार रुपये तक की वसूली की गई। इसको लेकर मुख्यमंत्री के ट्वीटर के अलावा डीएम और डीआईओएस से शिकायत की गई है। शिकायत में कहा गया है कि लेट फीस को लेकर मानक निर्धारित किए जाएं।