बरेली/फरीदपुर। मंगलवार रात शाहजहांपुर से आ रही एक कार से जब्त की गई 35.37 रुपये की रकम बुधवार को जिला कोषागार में जमा करा दी गई। कोषाधिकारी मोहसिन खान ने इसकी पुष्टि की। शराब कारोबारियों ने रकम अपनी बताकर दावा किया है। आयकर व प्रशासन की टीम इसकी जांच कर रही है।
मंगलवार देर रात फरीदपुर सीओ और तहसीलदार ने कार में मौजूद दो लोगों से यह रकम बरामद की थी। स्टेटिक टीम के सदस्य जेई नितिन रस्तोगी ने बुधवार सुबह यह रकम बरेली आकर कोषागार में जमा करा दी। वैसे वैसे कार में मौजूद लोगों में से एक पीयूष ने खुद को शराब कारोबारी ग्रुप का मुनीम बताते हुए बुधवार को भी दावा किया कि रकम पूरी तरह वैध है और इसका चुनाव से कोई लेनादेना नहीं है। उन्होंने बताया कि यह रकम प्रतिदिन शराब की दुकानों से जमा होने वाली है जो शाहजहांपुर से लेकर वे रामपुर की एलसीडी कॉलोनी में अपने घर जा रहे थे। इसका सुबह को ड्राफ्ट बनवाकर बैैंक में जमा करना था। रोजमर्रा के अलावा इन दिनों उन पर ज्यादा रकम जमा करने का दबाव है ताकि मार्च से पहले टारगेट पूरा कर लें। कुछ नई दुकानें भी खोली जानी हैं। इन्वेस्टिगेशन टीम के इंचार्ज डीआर लामा इस रकम के स्वामित्व को लेकर जांच कर रहे हैं। साक्ष्य मिलने पर इसे रिलीज किया जा सकता है।