फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेटेलाइट से रखी जाएगी मतदान केंद्रों पर नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने आंकड़े और जानकारियां जुटानी शुरू कर दी हैं। नोडल अधिकारी बनाए गए एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार ने तीन दिन पहले सभी थानेदारों से उनके क्षेत्रों के मतदान केंद्रों, पुलिस व अर्धसैनिक बलों के रुकने के स्थानों और वाहनों को तेल की सप्लाई देने वाले चुनिंदा पेट्रोल पंपों के बारे में जानकारी मांगी थी। इनके अक्षांतर व देशांतर कोण संबंधी रिपोर्ट तलब की गई ताकि चुनाव के दौरान इन पर सेटेलाइट के जरिये नजर रखी जा सके। केवल कुछ ही थानों से यह रिकॉर्ड चुनाव कार्यालय पहुंचा। बाकी ने कोई न कोई मजबूरी बताकर इसे टाल दिया। वहीं चुनाव आयोग बार-बार रिकॉर्ड मांग रहा था। एसपी ट्रैफिक ने इसकी शिकायत एसएसपी मुनिराज जी से की तो उन्होंने वायरलेस पर ही जिले के सभी थानेदारों की फटकार लगाई। कहा कि महत्वपूर्ण कामों में जानबूझकर लापरवाही की गई तो बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने 24 घंटे के अंदर जानकारी उपलब्ध कराने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें