फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली वाहन पीले, ई रिक्शा को रंगा जाएगा सफेद कलर में

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। परिवहन विभाग ने शासन के निर्देश पर सभी प्रकार के वाहनों के लिए अलग-अलग कलर व नंबर प्लेट आदि के मानक तय कर दिए हैं। एआरटीओ प्रशासन आरपी सिंह ने इन्हें जारी करते हुए हर हालत में अनुपालन करने का निर्देश दिया है। चेतावनी दी है कि ऐसा न करने पर वाहन व वाहन स्वामी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

निर्देश हैं कि सीएनजी चालित तिपहिया वाहन हरे रंग में रंगे जाएंगे। इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन सफेद रंग से रंगे जाएंगे। खासकर महिलाओं को ले जाने वाले वाहनों का रंग गुलाबी रखा जाएगा। ठेका गाड़ियों को भी केटेगिरी के हिसाब से रंग तय किए गए हैं। इसी तरह मिनी बस, टैक्सी व अन्य वाहनों पर तय कलर के फीते जैसी पट्टी बनाई जानी अनिवार्य है। श्री सिंह ने बताया कि स्कूली बच्चों को ले जाने वाले वाहनों का रंग पीला रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें