फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईवीआरआई में कर्मचारियों ने मंत्री के सामने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
आईवीआरआई में कर्मचारियों ने मंत्री के सामने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। आईवीआरआई में अपनी कई मांगों को लेकर कलमबंद हड़ताल कर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने रविवार को केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के सामने प्रदर्शन किया। केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर केंद्र सरकार तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन

आईवीआरआई में एक कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के सामने वहां प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने अपनी मांगे रखीं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कृषि एवं किसान राज्यमंत्री ने तीन माह के अंदर उनकी मांगें पूरी करने का लिखित आश्वासन दिया था, इसे करीब दस माह हो गए, लेकिन अब तक मांगों को पूरा नहीं किया गया। कई बार केंद्रीय संयुक्त कर्मचारी परिषद के पदाधिकारियों ने राज्यमंत्री से मुलाकात की, लेकिन कोई हल नहीं निकला। इस मौके पर आईवीआरआई के प्रशासनिक, तकनीकी, कुशल सह कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें