फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षमता से अधिक वैगन लगने से मालगाड़ी का इंजन फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मालगाड़ी का इंजन फेल होने से शनिवार को डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन एक घंटे से ज्यादा ठप रहा। इस दौरान त्रिवेणी एक्सप्रेस को शाहजहांपुर स्टेशन पर रोका गया। गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस होम सिग्नल पर खड़ी रही। गुवाहाटी और कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस को भी रास्ते में रोकना पड़ा। करीब डेढ़ घंटे बाद लाइन क्लीयर हुई तब जाकर ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका।
विज्ञापन

दरअसल, मालगाड़ी में क्षमता से अधिक वैगन लगाने से इंजन फेल हुआ। मालगाड़ी लाइन नंबर एक से अप लाइन पर डाउन लाइन को क्रॉस करते हुए आ रही थी। ऐसे में लाइन नंबर एक की डाउन लाइन भी ब्लॉक हो गई और इस लाइन पर ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। गोरखपुर-जम्मूतवी और अमरनाथ एक्सप्रेस को होम सिग्नल पर रोकना पड़ा। ट्रेन करीब एक घंटा 1.20 घंटा खड़ी रही। त्रिवेणी एक्सप्रेस शाहजहांपुर स्टेशन पर एक घंटा 15 मिनट खड़ी रही। पीछे से आ रही गुवाहाटी एक्सप्रेस और कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस को भी रास्ते में रोकना पड़ा। कई मालगाड़ियों के पहिये भी थम गए। लाइन क्लीयर होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका। जंक्शन पर ट्रेनों के देरी से पहुंचने से यात्रियों को काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें