बरेली। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड की मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल, फाजिल की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं। परीक्षाएं कड़ी निगरानी के बीच हो रही हैं। 7554 परीक्षार्थियों के लिए 12 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें चार केंद्र शहर और बाकी ग्रामीण क्षेत्र में बने हैं। फरीदपुर और बहेड़ी में दो-दो, रिछा, देवरनियां, अटामांडा, सेंथल और शीशगढ़ में एक-एक केंद्र बनाया गया है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा हो रही है। सचल दलों ने छापामारी भी की। पहली पाली में 3639 परीक्षार्थी शामिल रहे, जिसमें 623 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 3915 परीक्षार्थी थे, जिसमें 304 गैरहाजिर रहे।