फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की तरक्की के लिए बुद्धिजीवी भाजपा को जिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भाजपा की प्रदेश महामंत्री और कल्यानपुर की विधायक नीलिमा कटियार ने कहा कि चिकित्सक, अधिवक्ता, चार्टर्ड एकाउंटेंट, इंजीनियर, शिक्षक, प्रोफेसर, व्यापारी और उद्योगपति किसी भी चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। देश की तरक्की के लिए प्रबुद्ध वर्ग केंद्र में मोदी को फिर से पीएम बनाने के लिए भाजपा को जिताए, ताकि भारत को विश्व गुरु बनाया जा सके।
विज्ञापन

रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में सोमवार को पार्टी के प्रबुद्ध सम्मेलन में उन्होंने कहा कि बुद्धिजीवियों के लिए अब बड़ी भूमिका निभाने का वक्त है। पीएम मोदी देश को मजबूत बनाने के लिए हर पल देश सेवा में लगे हैं। उनका प्रत्येक क्षण जनता को समर्पित हैं, जबकि सपा-बसपा का बेमेल गठबंधन अपना अस्तित्व बचाने के लिए है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि मोदी राज में बुद्धिजीवियों का सम्मान बढ़ा है। भारत नई ऊंचाईयां छू रहा है। नई पीढ़ी को नौकरी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। क्षेत्रीय महामंत्री दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि भाजपा की नीतियां मजदूर, किसान और गरीब के हित में हैं। जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर ने कहा कि सपा-बसपा या विपक्ष का कोई भी गठबंधन मोदी को पीएम बनने से रोक नहीं सकता।
पूर्व मेयर सुभाष पटेल, महानगर अध्यक्ष केएम अरोड़ा, संयोजक संजीव शर्मा ने सबको चुनाव जिताने का संकल्प दिलाया। सम्मेलन में पवन शर्मा, सुरेश गंगवार, रामगोपाल मिश्रा, राणा प्रताप सिंह, प्रदीप पुष्कर, दिगंबर पटेल, मनोज थपलियाल, आदेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें