फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फीली हवा ने धूप में भी छुड़ाई कंपकंपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हल्की बारिश के बाद भले ही दिन में धूप खिल रही है, लेकिन बर्फीली हवा चलने से अधिकतम पारा 2.2 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया, जिसने धूप में भी लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी।
विज्ञापन

पहाड़ों पर बर्फबारी होने के बाद मैदानी इलाकों में 5-6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवा चल रही है। सोमवार को जहां अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मंगलवार को 2.2 डिग्री लुढ़ककर 20.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस पर बरकरार रहा। दिन में धूप जरूर खिली, लेकिन बर्फीली हवा चलने से तीव्रता कम रही। बुधवार को दिन में धूप खिलेगी। रात में हल्का कोहरा पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि भूमध्य सागर से पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर उठा है। वह 10 जनवरी को जम्मू कश्मीर पहुंचेगा। इससे वहां बर्फबारी बढ़ेगी। फिर पश्चिमी विक्षोभ हिमाचल और उत्तराखंड पहुंचेगा। इसलिए 10, 11 और 12 जनवरी को पहाड़ों पर बर्फ गिरने की प्रबल संभावना रहेगी और मैदानी इलाकों में दिन मेें हल्की धूप के बीच आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। दिन में ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। रात में बर्फीली हवा चलेंगी। कोहरे का प्रकोप भी बढ़ेगा। रात में घना कोहरा छाया रहेगा, जो सुबह देर तक रहेगा। दिन में सूरज देर से निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें