फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजाज की मकसूदापुर मिल के चीनी स्टॉक पर प्रशासन का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गन्ना किसानों को बकाये का भुगतान न करने के मामले में बजाज ग्रुप की मकसूदापुर स्थित चीनी मिल के चीनी स्टॉक को प्रशासन ने कब्जे में ले लिया है। पिछले पेराई सत्र का करीब 71 करोड़ रुपये का भुगतान दाबे बैठी इस मिल पर चालू पेराई सत्र का भी करोड़ों रुपये का भुगतान बकाया है।
विज्ञापन

नोटिस के बाद भी भुगतान न करने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर डीसीओ ने मिल के चीनी स्टॉक को कब्जे में ले लिया है। प्रशासन अब कब्जे में ली गई चीनी की बिक्री कर उससे मिलने वाली रकम का 85 प्रतिशत भुगतान किसानों को करेगा। प्रदेश सरकार ने चीनी मिल संचालकों को गन्ने का भुगतान 14 दिन के अंदर कराने के निर्देश दे रखे हैं। डीएम अमृत त्रिपाठी के सख्त तेवर अपनाने पर जिले की अन्य चारों मिलों ने पिछले पेराई सत्र 2017-18 का संपूर्ण बकाया भुगतान कर दिया है, लेकिन बजाज मिल ने पिछले पेराई सत्र का भी भुगतान नहीं किया है। भुगतान में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए डीएम के निर्देश पर गन्ना विकास विभाग ने मकसूदापुर मिल में चीनी स्टॉक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें