फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाथनगरी एयर टर्मिनल- अब तक स्टाफ तय नहीं.. और दावा हवा में उड़ाने का

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एयरपोर्ट अथॉरिटी और प्रशासन अगले महीने से हवाई सेवाएं शुरू करने का दावा कर रहा है लेकिन दूसरी तरफ अभी तक हवाई अड्डे के लिए स्टाफ तय नहीं हो सका है। कब पदों को स्वीकृति मिलेगी और कब तैनाती, इस पर असमंजस बढ़ रहा है। यह भी तय नहीं हो पाया है कि हवाई अड्डे से शुरुआती चरण में कितनी हवाई सेवाएं शुरू होंगी। हालांकि उड्डयन प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि यहां जेट एयरवेज को ही इसका संचालन करना है। कंपनी के अधिकारी इसी हफ्ते यहां आकर सर्वे करेंगे और तय करेंगे कि हवाई अड्डे को शुरू करने के लिए कितने कर्मचारियों की जरूरत होगी।
विज्ञापन

आचार संहिता लगने से पहले एयर टर्मिनल से हवाई जहाज उड़ाने की तैयारी जोरशोर से चल रही है। दावा यह किया जा रहा है कि मार्च में हवाई अड्डे का उद्घाटन हो जाएगा। अभी इमारत, टैक्सी-वे, सड़क आदि की बात छोड़ दें तो अब तक यहां के स्टाफ स्ट्रक्चर तक को मंजूरी नहीं मिली है। यह भी तय नहीं हो पाया है कि यहां कितने कर्मचारियों का स्टाफ होगा और एक दिन में कितने हवाई जहाज उड़ान भरेंगे और उतरेंगे। जबकि हवाई अड्डे पर तमाम विंडो कर्मचारियों सहित टेक्निकल डिपार्टमेंट के लिए इंजीनियरों का स्टाफ रखा जाना है। बताते हैं कि यहां से जेट एयरवेज की हवाई सेवाएं शुरू होनी है। इसलिए उसे ही यहां स्टाफ रखना है। इसी हफ्ते कंपनी की टीम यहां आएगी। सर्वे करके यह तय करेगी कि यहां से कितनी उड़ानें शुरू होगी और उसी के आधार पर स्टाफ रखा जाएगा। अधिकारियों का दावा है कि यह काम जल्द से जल्द पूरा हो जाएगा।

25 फरवरी तक पूरे करने हैं सुरक्षा इंतजाम
- एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए हाल में सेफ्टी ऑडिट टीम सर्वे करने आई थी। टीम ने एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों को सुरक्षा संबंधी कई सुझाव दिए थे। इस पर अमल करने के लिए 25 फरवरी तक की समय सीमा निर्धारित कर दी थी। इस तिथि तक अथॉरिटी को सुरक्षा मानकों को पूरा करना होगा। इसके बाद टीम फिर से निरीक्षण करने आ सकती है।
विज्ञापन


85 लाख का बजट न मिलने से काम प्रभावित
एयरपोर्ट पर बिजली, पानी और दूरसंचार सेवाएं मुहैया कराने के लिए प्रशासन करीब माहभर से 85 लाख रुपये का बजट शासन से मांग रहा है। लगातार पैरवी के बावजूद यह धनराशि न मिलने से काम प्रभावित हो रहा है। एसएलएओ सुल्तान अशरफ सिद्दीकी ने बताया कि जल्द ही बजट मंजूर होने की संभावना है।

जेट एयरवेज के अधिकारी जल्द ही यहां सर्वे करने आ रहे हैं। उनको ही यहां स्टाफ रखना है। यह प्रक्रिया भी जल्द पूरी हो जाएगी। उड़ान सेवा समय से पूरी होगी। - राजीव कुलश्रेष्ठ, संयुक्त महाप्रबंधक, एयरपोर्ट अथॉरिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें