बरेली। डीपीएस में खेली जा रही इंटर स्कूल टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप में शनिवार को राधा माधव ने डीपीएस जूनियर को हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डीपीएस की टीम बीस ओवर में 58 रन ही बना सकी। डीपीएस के सैफ ने सर्वाधिक 26 रन की पारी खेली। राधा माधव ने 7.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। गेंदबाजी में कमाल दिखाने वाले निशू ने शानदार 37 रन की पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। अब प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल शनिवार को राधा माधव और सेक्रेेड हार्ट्स के बीच होगा। दूसरा सेमीफाइनल 30 दिसंबर को महामाया विहार और डीपीएस सीनियर टीम के बीच होगा। फाइनल मुकाबला एक जनवरी को खेला जाएगा।
लखनऊ को हराकर एसआरएमएस एकेडमी ने जीती सीरीज
बरेली। एसआरएमएस किक्रेट एकेडमी में खेली जा रही अंडर-14 क्रिकेट सीरीज एसआरएमएस ने कोलविन को पांच विकेट से हराकर जीत ली। पांच मैचों की सीरीज में एसआरएमएस ने चार मुकाबले जीत लिए हैं। सीरीज का आखिरी मुकाबला 30 दिसंबर को खेला जाएगा। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 137 रन बनाए। लखनऊ की ओर से रंजीत ने 27 रन की पारी खेली। जवाब में उतरी एसआरएमएस ने 24.2 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। साहित्य चंद्रा ने सर्वाधिक 40 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस दौरान एसआरएमएस के निदेशक देव मूर्ति, लखनऊ टीम के कोच वीरेंद्र सिंह गुजराल, मनीष आदि मौजूद रहे।