बरेली। इज्जतनगर मंडल डीआरएम दिनेश सिंह पेंशनरों को संशोधित पेंशन पेमेंट ऑर्डर (पीपीओ) का वितरण बृहस्पतिवार पूर्वान्ह 11 बजे से मैत्री सामुदायिक केंद्र में करेंगे। सीनियर डीएफएम अरविंद शर्मा ने बताया कि सातवें वेतन आयोग का लाभ देने के लिए 35 सौ पेंशनरों को संशोधित पीपीओ दिए जाएंगे। नरमू के मंडल अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने पेंशनरों से समय से 10 मिनट पहले पहुंचने की अपील की है।