फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात कैसे सुधरे, बच्चों ने समझाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। यातायात माह के तहत पुलिस लाइन सभागार में कई स्कूलों के बच्चों की प्रतियोगिताएं कराई गईं। बच्चों ने चित्रकला, निबंध और भाषण के जरिये अव्यवस्थित यातायात और जाम की समस्या को उभारा और इसे सुगम बनाने के उपायों का भी जिक्र किया। विजयी बच्चों को अधिकारियों ने पुरस्कृत किया। यातायात पुलिस ने बुधवार को पुलिस मॉडर्न स्कूल, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों को बुलाया। समूह बनाकर चित्रकला, निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिता कराई गईं। चित्रकला में जीजीआईसी की अनुष्का तिवारी प्रथम, पुलिस माडर्न की भाव्या सिंह द्वितीय और इस्लामिया की महरीन तथा जीजीआईसी की संध्या गंगवार संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। बच्चों ने टीआई जेएन अस्थाना और उनकी टीम से सवाल पूछे तो जाम को खत्म करने के बारे में अपनी राय भी दी। कुछ बच्चों का कहना था कि सड़कों को चौड़ा करके और पार्किंग स्थल बनाकर जाम की समस्या से निपटा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें