फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगाशील दुष्कर्म मामले में विवेचक की हुई दोबारा गवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गंगाशील अस्पताल सामूहिक दुष्कर्म मामले के विवेचक शक्ति सिंह ने बुधवार को न्यायालय पहुंचकर दोबारा गवाही दी। घटना के समय पहने हुए पीड़िता के कपड़े भी कोर्ट के सामने पेश किए गए। अपर सत्र न्यायाधीश कृष्ण यादव की कोर्ट में विचाराधीन मामले में विवेचक को अभियोजन की अर्जी पर तलब किया गया था। गवाही के दौरान पीड़िता के कपड़ों के अलावा प्रभारी वैज्ञानिक जांच प्रकोष्ठ द्वारा खींचे गए 18 फोटो भी न्यायालय में पेश किए गए। इस मामले में अब जिरह के लिए 7 दिसंबर की तारीख नियत की गई है। गंगाशील अस्पताल में काम करने वाली पीड़िता ने आरोप लगाया था कि अस्पताल में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। मुख्य आरोपी वार्ड ब्वाय शिवराज और नरसिंह के साथ इस मामले में साक्ष्य मिटाने के आरोप में अस्पताल के एमडी डॉ. निशांत, उनकी पत्नी डॉ. शालिनी, डॉ. दुष्यंत, संकेत बाली और मनीष वैष्णव को आरोपी बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें