फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखे से घर में लगी आग, सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसगरान निवासी मिंटू यादव साउंड सर्विस का काम करते हैं। उनके घर की छत पर पन्नी तनी हुई है। इसी में साउंड सर्विस का सामान रखा रहता है। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात कोई रॉकेट छत पर आकर गिरा। इससे पन्नी में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। इससे घरेलू सामान के साथ ही साउंड सर्विस का सामान भी जल गया। मिंटू ने बताया कि पड़ोसियों की मदद से आग बुझाई। इधर, सीबीगंज क्षेत्र के गांव सारायतलफी निवासी नौ वर्षीय अंकुर यादव बुधवार रात दस बजे आंगन में खेल रहा था। उसी वक्त एक पटाखा उसके पास आकर गिरा। अंकुर ने नादानी में पटाखा उठा लिया। मां गुड़िया ने बताया कि उठाते ही पटाखा अंकुर के हाथ में फट गया। इससे अंकुर का चेहरा और हाथ झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें