फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू कॉलेज को देना पड़ सकता है प्रश्नपत्रों की छपाई का खर्चा

Fri, 28 Sep 2018 12:21 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
इम्प्रूवमेंट परीक्षा में बीए फाइनल इतिहास का पेपर आउट होने के मामले में एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय हिंदू कॉलेज मुरादाबाद से प्रश्नपत्रों की छपाई का खर्चा वसूलने की तैयारी में है। कार्रवाई के लिए यह मामला परीक्षा समिति में भी रखा जा सकता है। फिलहाल विश्वविद्यालय की जांच समिति शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट परीक्षा नियंत्रक को सौंपेगी। इसके बाद ही कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

हिंदू कॉलेज मुरादाबाद में इम्प्रूवमेंट परीक्षा के पहले दिन ही बीए फाइनल इतिहास का पेपर आउट होने का मामला सामने आया था। बीए फाइनल इतिहास की परीक्षा बुधवार को होनी थी, लेकिन उसके प्रश्नपत्र मंगलवार की मंगलवार की परीक्षा में छात्रों को बांट दिए गए। कॉलेज प्रशासन ने जिम्मदार शिक्षकों पर कार्रवाई कर दी है। सूत्रों की मानें तो प्रश्नपत्रों के रखरखाव वाले दस्तावेज में गलत एंट्री हुई, इससे गलत पेपर एक दिन पहले खुल गया और अनजाने में पेपर आउट हो गया। बुधवार को विश्वविद्यालय की जांच समिति हिंदू कॉलेज पहुंची और शिक्षकों और बाकी स्टाफ के बयान दर्ज किए। हालांकि कॉलेज इस घटना को गलती से होना मान रहा है। समिति अपनी रिपोर्ट शुक्रवार को परीक्षा नियंत्रक को सौंपेगी। परीक्षा समिति में इस तरह के मामले में एक प्रस्ताव पास किया गया था कि जिस कॉलेज के कारण पेपर दोबारा छपवाने पड़ेंगे, उसका खर्चा उसी कॉलेज से वसूला जाएगा। बीए फाइनल इतिहास में करीब 10 हजार छात्र होंगे। बीए फाइनल इतिहास की परीक्षा अब चार अक्तूबर को कराने की तैयारी। अब विश्वविद्यालय को दोबारा प्रश्नपत्र छपवाने पड़ेंगे, इसलिए इसका खर्चा हिंदू कॉलेज मुरादाबाद से वसूलने की तैयारी है।


अभी समिति की रिपोर्ट नहीं मिली है। शुक्रवार को रिपोर्ट मिल जाएगी। इसके बाद तय करेंगे कि मामले में क्या कार्रवाई करनी है। ऐेसे मामलों में परीक्षा समिति के पूर्व में किए गए निर्णयों को भी देखा जाएगा। परीक्षा समिति की कार्रवाई का निर्णय लेगी। - प्रोफेसर एनएन पांडेय, परीक्षा नियंत्रक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें