फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में मनाया गया श्रीकृष्ण का छठ महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के बाद अब मंदिरों में छठ महोत्सव के आयोजन का सिलसिला शुरू हो गया है। हालांकि, आचार्य पं. मुकेश मिश्रा के मुताबिक आठ सितंबर को गृहस्थ और नौ सितंबर को मंदिरों में छठ मनाई जाएगी, लेकिन कुछ श्रद्धालुओं ने बृहस्पतिवार को ही छठ कार्यक्रम किए। नया टोला स्थित खंडेलवाल मंदिर प्रांगण में छठ और एकादशी महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर भव्य झांकियों के दर्शन कराए गए। इस्कॉन मंदिर की ओर से भजन संध्या का आयोजन हुआ और रात में रासलीला का भी मंचन किया गया। श्री कांत, हरिकांत, राजकुमार, सुनील कुमार, राकेश आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें