फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हाजियोें से वसूली जीएसटी की रकम वापस की जाए’

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हजयात्रा को जीएसटी से बाहर रखा जाए और इस मद में वसूली गई रकम हाजियों को वापस की जाए। सरकार ने जब बाकी धार्मिक यात्राओं को जीएसटी से बाहर रखा है तो फिर हजयात्रा पर जीएसटी क्यों लागू है। यह मांग तंजीमे तहफ्फुजे मदारिस के सचिव नासिर कुरैशी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर की है। पत्र में कहा है कि सरकार के हज सब्सिडी खत्म कर देने के बाद से हजयात्रा काफी महंगी हो गई है। ऐसे में हजयात्रियों से जीएसटी वसूल करने से उन पर दोहरी मार पड़ रही है। हजयात्रा की इच्छा पूरी करना दिन-ब-दिन मुश्किल होता जा रहा है। नासिर ने 1.75 लाख हजयात्रियों से वसूली गई जीएसटी की रकम उन्हें लौटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें