फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेआरसी में शहीद सैनिकों को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

Fri, 27 Jul 2018 12:58 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 कारगिल विजय दिवस की 19वीं वर्षगांठ पर बृहस्पतिवार को जाट रेजीमेंट सेंटर स्थित युद्ध स्मारक पर शहीद वीर योद्धाओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में अमर शहीदों को सैनिकों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। यहां यूबी एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टीनेंट जनरल हरीश ठुकराल, सेना मेडल ने अमर शहीदों के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

समारोह में शहीदों के परिजनों ने 1999 के युद्ध के पलोें को याद किया। मई से जुलाई तक 73 दिनों तक चले युद्ध में कारगिल और द्रास सेक्टर से भारतीय सैनिकों ने घुसपैठियों को बाहर खदेड़कर क्षेत्र की सामरिक महत्व की जमीन को अपने कब्जा में लिया था। संघर्ष में देश के कई सैनिकों ने अपने प्राणों का बलिदान किया था। उन्हीं की याद में आयोजित कार्यक्रम में एक्स सर्विसमेन वेलफेयर कोऑर्डिनेशन कमेटी के सदस्यों को सम्मानित किया गया। इसमें प्रथमेश गुप्ता, सुभाष बाबू दीक्षित, बलवंत सिंह अहलावत, बचन सिंह आदि वीर योद्धा सम्मानित हुए। कार्यक्रम में बरेली छावनी के अधिकारियों, जूनियर कमीशन ऑफिसर एवं जवान मौजूद रहे।

सैनिकों के साहस और वीरता को किया नमन
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कारगिल विजय दिवस पर अमर शहीदों को नमन कर कारगिल चौक पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर ने सेना के साहस, ओज, वीरता और पराक्रम को नमन किया। यहां जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह गंगवार, जिला महामंत्री पवन शर्मा, कोषाध्यक्ष संजीव शर्मा, जिला उपाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुधीश पांडे, अंकित शुक्ला समेत आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


मोमबत्ती जलाकर अर्पित की श्रद्धांजलि
हिंदू जागरण मंच ने डीडीपुरम स्थित शहीद पंकज अरोरा चौक पर कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रांतीय उपाध्यक्ष अमर सिंह परमार और प्रांतीय प्रचार प्रमुख मुकुंद जोशी ने सेना के शौर्य और पराक्रम पर विचार रखे। इसके बाद सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और राहगीरों ने मोमबत्ती जलाकर अमर शहीदों की शहादत को नमन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां जिलाध्यक्ष प्रवीण भारद्वाज, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष गुलशन आनंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें