फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर्स डे पर सेमिनार का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होमियोपैथिक फिजिशियंस ने डॉक्टर्स डे पर मेडिकल सेमिनार का आयोजन किया। इसमें रुद्रपुर के प्रसिद्घ होमियोपैथिक डॉक्टर हरपाल सिंह ने होमियोपैथी के क्षेत्र में शोधपत्र प्रस्तुत किए। जिसमें उन्होंने नए शोधों व दवाओं के विषय में जानकारी दी। वहीं, बरेली के डॉ. एमपी सिंह ने दुर्लभ होमियोपैथिक दवा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि इनसे वायरल बुखार, क्रॉनिक कोलाइटिस, कैंसर जैसी बीमारियों का इलाज संभव है। यहां मुरादाबाद के होमियोपैथी डॉ. एमपी सिंह, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होमियोपैथिक फिजिशियंस बरेली के अध्यक्ष डॉ. अमित डेविस ने डॉ. बीसी राय को याद किया और उनके बारे में मौजूद डॉक्टर्स को बताया। यहां डॉ. पुनीत सरपाल, डॉ. सतीश कुमार आदि होमियोपैथी डॉक्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें