फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी स्टेशन पर ठेकेदार की मर्जी पर चलती हैं वेडिंग मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

दिखावा बनी सिटी स्टेशन पर टिकट वेडिंग मशीन
बरेली। सिटी स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगी ऑटोमेटिक टिकट वेडिंग मशीन ठेकेदार के कर्मचारियों की मर्जी से चलती है। ट्रेनों के आने के समय कर्मचारी गायब हो जाते हैं, जबकि विंडो पर टिकट के लिए मारामारी रहती है। दूसरी ओर इज्जतनगर मंडल मुख्यालय के नजदीक का स्टेशन होने के बाद भी यात्रियों को ठंडा पानी नहीं मिल रहा है। एक साल पहले रेलवे ने सिटी स्टेशन पर ऑटोमेटिक टिकट वेडिंग मशीन लगाई थी। ठेकेदार ने यहां दो आपरेटर भी तैनात किए लेकिन मॉनीटरिंग न होने से ऑपरेटर मनमानी कर रहे हैं। मशीन से एक महीने में कितने टिकट निकलते हैं, इसका हिसाब आज तक इज्जतनगर मंडल के कामर्शियल विभाग ने नहीं लिया है। इधर, सिटी स्टेशन पर ठंडे पानी का भी अभाव है। प्लेटफार्म एक और दो पर एक-एक वाटर कूलर लगा हुआ है, लेकिन उनमें ठंडा पानी नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें