फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में छूटा 10 लाख का जेवर पाकर खुशी से रो पड़ी महिला

Sat, 05 May 2018 01:39 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
Jewellery
विज्ञापन
केनरा बैंक की राजेंद्रनगर शाखा में अपना लॉकर चेक करने गई महिला 10 लाख रुपये के जेवरों से भरा बैग बाहर ही रखा छोड़ आई। साल भर बाद दोबारा बैंक पहुंची महिला ने लॉकर से जेवर गायब देखे तो उसके होश उड़ गए। मैनेजर से शिकायत करने पहुंची तो उन्होंने जेवरों से भरा बैग उसके हाथ में रखा। बताया कि लॉकर रूम में मिला जेवरों भरा बैग स्टाफ ने सुरक्षित स्ट्रांग रूम में रख लिया था। यह सुनकर खुशी के मारे महिला की आंखों में आंसू आ गए।
विज्ञापन

राजेंद्रनगर के नरेंद्र विहार में रहने वाली इंदु सेठी का राजेंद्रनगर की केनरा बैंक में लॉकर है। साल भर पहले वह अपने जेवर रखने गईं, लेकिन जेवर का बैग लॉकर में रखने के बजाय बाहर अलमारी में ही रखा छोड़ आईं। छह महीने तक बैग वहीं रखा रहा। एक दिन बैंक कर्मी दीपक की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने मैनेजर ललित गुप्ता को जानकारी दी। प्रबंधक ने इसकी उच्चाधिकारियों को सूचना देकर बैग सुरक्षित स्ट्रांग रूम में रखवा दिया। इस घटनाक्रम से अंजान इंदु सेठी एक साल बाद बैंक पहुंची तो लॉकर में जेवर न पाकर हैरान रह गईं। शुरू में प्रबंधक ने उन्हें उन्हें यह नहीं बताया कि उनका बैग यहीं छूट गया था। जब उनसे बैग में रखे जेवरों की डिटेल लेने के बाद यह साबित हो गया कि जेवर उनके ही हैं तब बैग उन्हें सौंपा गया। उन्होंने बताया कि बैग में उनकी एक सहेली के भी कुछ जेवर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें