फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी और इंदौर की तर्ज पर बरेली को स्मार्ट बनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन


इंदौर-वाराणसी की तर्ज पर शहर को बनाएं स्मार्ट
मंडलायुक्त ने अफसरों के साथ बैठक कर दिए निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो
बरेली।
कमिश्नर डॉ. पीवी जगनमोहन ने अफसरों को स्मार्ट सिटी के कामों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि वाराणसी और इंदौर की तर्ज पर इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित कर शहर को स्मार्ट बनाया जाए।
मंडलायुक्त सभागार में बुधवार को आयोजित बैठक में कमिश्नर ने कहा कि स्मार्ट सिटी के निदेशक मंडल में स्मार्ट सिटी मिशन, मंडलायुक्त और नगर आयुक्त नामित हैं। बीडीए उपाध्यक्ष, चीफ इंजीनियर बिजली और जल निगम, पर्यावरण केंद्र और भारत सरकारके प्रतिनिधि को पदेन नामित किया गया है। उन्होंने कहा कि अभी स्मार्ट सिटी का कार्यालय नगर निगम में रहेगा लेकिन बाद में अलग बनाया जाएगा। स्मार्ट सिटी के लोगों को कॉमन सील की सहमति दी गई। इसको नगर आयुक्त कंट्रोल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि स्मार्ट सिटी का बैंक खाता खोला जाएगा। आडीटर की नियुक्त होगी। मानव संसाधन की व्यवस्था वाराणसी और इंदौर के पैटर्न पर करने की सहमति बनी। स्मार्ट सिटी पर काम के लिए लेनदेन का काम नगर आयुक्त करेंगे। कमिश्नर ने कहा कि वाराणसी और इंदौर के पैटर्न को मंगाकर उसी तरह यहां काम शुरू करें। स्मार्ट सिटी मिशन में सक्रिय, योग्य और विशिष्ट योग्यता वाले लोगों को शामिल करें। बैठक में बीडीए उपाध्यक्ष डा. सुरेंद्र कुमार, नगर आयुक्त राजेश कुमार श्रीवास्तव समेत अन्य अफसर मौजूद थे।
















विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें