होली के मौके पर घर लौटने के दौरान यात्रियों की ट्रेनों में होने वाली भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने भी स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं। होली और गर्मी में यात्रियों को सुविधाएं देने को एनईआर की 18 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। जिसमें जनरल कोच से लेकर एसी-वन तक की सुविधा है। ऐसे में कामकाज के सिलसिले में बाहर से त्योहार पर घर लौटने वाले यात्रियों को बेहद सहूलियत मिलेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर मुख्यालय से जारी जानकारी के मुताबिक, गाड़ी नंबर 05007 रामनगर से 10 मार्च से चलकर काशीपुर, बहेड़ी, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली होते हुए सीवान, छपरा, सोनपुर, मधुपुर, आसन सोल और बर्धमान से हावड़ा जाएगी। यह साप्ताहिक ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को 10 मार्च से 30 जून तक चलेगी। वहीं गाड़ी नंबर 050008 12 मार्च को हावड़ा से चलकर बर्धमान, दुर्गापुर, सीतापुर कैंट, बरेली, इज्जतनगर, भोजीपुरा, बहेड़ी, किच्छा, पंतनगर, लालकुआं, बाजपुर, काशीपुर होते हुए रामनगर पहुंचेगी। यह साप्ताहिक ट्रेन प्रत्येक रविवार को 13 मार्च से दो जुलाई तक चलेगी। गाड़ी नंबर 02923 10 मार्च को गोरखपुर से चलकर गोंडा, लखनऊ (उत्तर रेलवे), बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर होते हुए अंबाला कैंट से चंडीगढ़ जाएगी। यह साप्ताहिक ट्रेन दस मार्च से 30 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। वहीं वापसी में गाड़ी नंबर 02924 नौ मार्च को चंडीगढ़ से चलकर अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोंडा होते हुए गोरखपुर जाएगी। यह साप्ताहिक ट्रेन प्रत्येक बृहस्पतिवार को नौ मार्च से 29 जून तक चलेगी। गाड़ी नंबर 05115 14 मार्च से छपरा से चलकर सीवान, थापे, कप्तानगंज, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, लखनऊ, मुरादाबाद होते हुए आनंद विहार को जाएगी। यह साप्ताहिक ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को 14 मार्च से 27 जून तक चलेगी। वहीं गाड़ी नंबर 05116 आनंद विहार से आठ मार्च को मुरादाबाद, लखनऊ, सीवान होते हुए छपरा तक जाएगी। यह साप्ताहिक ट्रेन प्रत्येक बुधवार को आठ मार्च से 21 जून तक चलेगी। गाड़ी नंबर 05033 नौ मार्च, 11, 14 और 16 मार्च बृहस्पतिवार, शनिवार, मंगलवार को गोरखपुर से चलकर खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, सीतापुर कैंट, बरेली, मुरादाबाद होते हुए आनंद विहार जाएगी। वहीं वापसी में यह ट्रेन नंबर 30534 दस मार्च, 12, 15 और 16 मार्च शुक्रवार, रविवार, बुधवार को आनंद विहार से चलकर मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर कैंट, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद होते हुए गोरखपुर जाएगी। गाड़ी नंबर 04415 11 मार्च शनिवार से आनंद विहार टर्मिनस से चलकर मुरादाबाद, लखनऊ, गोरखपुर, हाजीपुरा, समस्तीपुर से दरभंगा जाएगी। यही ट्रेन नंबर 04415 दरभंगा से आनंद विहार को 13 मार्च रविवार को चलेगी। गाड़ी नंबर 04602 दस मार्च शुक्रवार को फिरोजपुर कैंट से जालंधर, मुरादाबाद, बरेली, समस्तीपुर होते हुए कटिहार को जाएगी। वापसी में यही ट्रेन नंबर 04601 14 मार्च मंगलवार को कटिहार से चलकर समस्तीपुर, हाजीपुर, मुरादाबाद, लुधियाना, जालंधर होते हुए फिरोजपुर कैंट को जाएगी। गाड़ी नंबर 04404 दस मार्च को नई दिल्ली से चलकर मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोरखपुर होते हुए बरौनी को जाएगी। यह द्विसाप्ताहिक ट्रेन 10 मार्च से 30 जून तक शुक्रवार और मंगलवार को चलेगी। वापसी में यही ट्रेन 04403 बरौनी से 11 मार्च को चलकर मुजफ्फरपुर, छपरा, गोरखपुर, लखनऊ, बरेली मुरादाबाद होते हुए नई दिल्ली जाएगी। यह ट्रेन 11 मार्च से एक जुलाई तक प्रत्येक शनिवार और बुधवार को चलेगी। गाड़ी नंबर 04406 नौ मार्च को दिल्ली से चलकर मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ होते हुए दरभंगा को जाएगी। यह द्विसाप्ताहिक ट्रेन नौ मार्च से 29 जून तक प्रत्येक बृहस्पतिवार, सोमवार को चलेगी। वापसी में यह ट्रेन 04405 10 मार्च से दरभंगा से चलकर मुजफ्फरपुर, छपरा, गोरखपुर, लखनऊ, मुरादाबाद होते हुए दिल्ली को जाएगी। यह द्विसाप्ताहिक ट्रेन 10 मार्च से 30 जून तक प्रत्येक शुक्रवार और मंगलवार को चलेगी। वहीं गाड़ी नंबर 02503 15 मार्च बुधवार को कामाख्या से चलकर बरौनी, छपरा, बलिया, वाराणसी, लखनऊ, मुरादाबाद होते हुए आनंद विहार टर्मिनस तक जाएगी। वापसी में यह ट्रेन नंबर 02504 10 मार्च को शुक्रवार को आनंद विहार से मुरादाबाद होते हुए कामाख्या पहुंचेगी। वहीं वापसी में 11 मार्च को गाड़ी नंबर 05718 जालंधर सिटी से चलकर अंबाला कैंट, मुरादाबाद, सीतापुर होते सीतापुर कैंट, मुरादाबाद, सीतापुर कैंट होते हुए कटिहार को जाएगी।