फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्ध पूर्णिमा के अवकाश में परीक्षा कक्ष निरीक्षकों ने मनाई छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शनिवार को बुद्ध पूर्णिमा का सार्वजनिक अवकाश था। इसके बावजूद विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर एवं प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षा रख दी। इसके चलते बरेली कॉलेज प्रशासन को कक्ष निरीक्षकों की व्यवस्था के लिए परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

इन दिनों कॉलेजों में ग्रीष्म अवकाश चल रहा है और शनिवार को बुद्ध पूर्णिमा का भी अवकाश था। इसके बावजूद विश्वविद्यालय ने बीकॉम ऑनर्स की परीक्षा रख दी। हालांकि बरेली कॉलेज केंद्र पर परीक्षार्थियों की संख्या सिर्फ 270 थी लेकिन इसके लिए भी व्यवस्थाएं जुटाने में कॉलेज प्रशासन को परेशान होना पड़ा। डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. राजीव मेहरोत्रा ने बताया कि इस परीक्षा के लिए 16 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। मगर शनिवार को इनमें से दस ही पहुंचे। इसके बाद कॉलेज के ही छह क्लर्कों को लगाकर परीक्षा को शुरू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें