फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा से मनाया नृसिंह भगवान का प्रकटोत्सव

विज्ञापन
श्रद्धा से मनाया नृसिंह भगवान का प्रकटोत्सव - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। श्री नृसिंह भगवान का प्रकटोत्सव यहां बड़ी ब्रह्मपुरी स्थित श्री नृसिंह मंदिर में श्रद्धा से मनाया गया। इस मौके पर नृसिंह भगवान, माता लक्ष्मी और भक्त प्रह्लाद के श्री विग्रह का अभिषेक किया गया।
विज्ञापन

अतिथि संजीव गौड़ ने भगवान श्री नृसिंह की प्रकटोत्सव कथा का वर्णन किया। महिला संकीर्तन मंडल ने भजन-कीर्तन किया। राधा जोशी, प्रतिभा, प्रभा पाराशरी, अवधेश शर्मा, सुरभि, गार्गी, प्राची आदि ने भाग लिया।
इस मौके पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मुख्य रूप से ओमप्रकाश शर्मा, संतोष कुमार अग्रवाल, मुकुंद जोशी, श्रीराम शंखधार, घासीराम अग्रवाल, अमर सिंह परमार, हरिश्वरनाथ पाराशरी, सुधांशु शर्मा, अंकुर अग्रवाल, विक्रम रस्तोगी, रंजीत रस्तोगी, सत्यप्रकाश रस्तोगी, केसरीनंदन कौशिक, प्रमोद आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें