फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा: स्कूटनी के लिए 29 मई तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा से संबंधित उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी के लिए आवेदन 29 मई तक किए जा सकते हैं। बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव की ओर से जारी पत्र के अनुसार प्रति प्रश्नपत्र 5 सौ रुपये लिखित व प्रयोगात्मक विषयों के लिए निर्धारित है। अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क चालान जमा कर आवेदन पत्र बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय के पते पर रजिस्ट्री डाक, स्पीड पोस्ट के जरिए भेज सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ अभ्यर्थी चालान पत्र, मूल अंकपत्र अथवा इंटरनेट से डाउनलोड अंक पत्र की फोटोकॉपी अनिर्वाय रूप से संलग्न करें। कोरियर या सीधे भेजे गए आवेदन स्वीकारे नहीं जाएंगे। स्क्रूटनी के आवेदन पत्र upmsp.edu.in वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें