फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीच कहते थे तो कभी फर्जी पिछड़ा, जनता ने दिया जवाब तो बौखला गए हैं

विज्ञापन
नीच कहते थे तो कभी फर्जी पिछड़ा, जनता ने दिया जवाब तो बौखला गए हैं - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। पीएम मोदी ने अपने 30 मिनट के भाषण में कांग्रेस, सपा-बसपा पर तीखे कटाक्ष करने का एक भी मौका नहीं छोड़ा। मोदी ने कहा कि विपक्षी दल उनके पिछड़े होने का मजाक उड़ा रहे हैं। उनको पिछड़ेपन का सार्टिफिकेट बांटने में लगे हैं। असली-नकली को वाच किया जा रहा है। दो चरणों में जब हालत खराब हो गई तो अभी से चांव-चांव करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले चुनाव में भी किसी ने उनको ‘नीच’ कहा तो किसी ने अलग तरह की गालियां दीं। उनके जैसे गरीबों और पिछड़े लोगों को तो नामदारों से गालियां खाने की आदत हो गई है। नामदार पिछड़े लोगों को बहुत पहले से गालियां देते आए हैं, इसलिए अब इन गालियों से उनको (मोदी को) फर्क नहीं पड़ता। सपा-बसपा पर व्यंग्य करते हुए कहा कि आपने अपने परिवार का पिछड़ापन दूर करने के अलावा कुछ और भी किया है। अगर एक नंबर से 100 नंबर तक गिने तो आपके अपने परिवार का पिछड़ापन दूर करना ही दिखेगा। विपक्ष बिजली, सड़क, महंगाई और पानी जैसे जनता से जुड़े मुद्दों पर न बोलकर उनकी जाति पर बहस कर रहा है। विपक्ष का देश से कोई मतलब नहीं। उनका एक ही लक्ष्य है- कुर्सी पर कब्जा करना। इसके लिए वह समाज और देश को भी बांट सकते हैं। इनसे सतर्क रहिए। इनकी प्राथमिकता मेें विकास नहीं है। जब जनता ने इनको दो चरणों में जवाब दे दिया है तो बौखला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें