फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली कॉलेज के बाद अब कन्या महाविद्यालय भूड़ में राजनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रबंध समिति और संचालन समिति के लंबे समय से चुनाव न होने के चलते कन्या महाविद्यालय, भूड़ भी विवादों में आ गया है। बरेली कॉलेज की तरह ही यहां भी राजनीति गरमाने लगी है। प्राचार्य उत्पीड़न का आरोप लगा रही हैं और संचालन समिति भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही है। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री और मानवाधिकार आयोग तक पहुंचने के बाद विश्वविद्यालय ने कमेटी बनाकर जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन

जिले के प्राचीन कॉलेजों में शुमार कन्या महाविद्यालय आर्यसमाज, भूड़ में वर्ष 1998 से प्रबंध समिति और 2012 से प्रबंध कमेटी के चुनाव नहीं हुए हैं। कई साल पहले सचिव वीरेंद्र वर्मा की मौत के बाद तगड़ा राजनीतिक रसूख रखने वाले उप सचिव सतीश रोहतगी ही सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, जबकि यह चुनाव हर तीन साल में होने चाहिए। मगर वर्ष 2016 से यहां विवाद मचा हुआ है।
आर्य समाज भूड़ की ओर से सचिव योगेश सक्सेना ने यहां की प्राचार्य डॉ. कुहू दत्तगुप्त पर भ्रष्टाचार समेत तमाम आरोप लगाते हुए शिकायत की है। उनका कहना है कि कॉलेज की धनराशि को खुर्दबुर्द किया जा रहा है। वहीं प्राचार्य ने मुख्यमंत्री पोर्टल और मानवाधिकार आयोग को शिकायत कर मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि 30 जून को रिटायरमेंट से पहले उनका नुकसान करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल, शासन ने मामले की जांच रुहेलखंड विश्वविद्यालय की दी है। कुलपति प्रो. अनिल शुक्ला ने डीन स्टूडेंट वेलफेयर सोसायटी प्रो. एके जैतली, प्रो. पीबी सिंह और संतोष अरोरा की एक कमेटी बना दी है। दोनों ही पक्षों ने कमेटी के समक्ष अपना पक्ष भी रख दिया है और अब निर्णय होना बाकी है।
विज्ञापन


सीज हो चुका है खाता
वर्ष 2016 में कन्या महाविद्यालय, भूड़ का विवाद रजिस्ट्रार सोसाइटीज एंड चिट्स के यहां भी पहुंचा था। प्रबंध समिति का चुनाव न होने के चलते उस दौरान कॉलेज के सारे खाते सीज भी किए गए थे। यह कार्रवाई चुनाव न कराने की शिकायत पर ही हुई थी।

कन्या महाविद्यालय भूड़ के मामले की जांच चल रही है। दोनों ही पक्षों ने लिखित रूप से अपना जवाब सौंप दिया है। इसका परीक्षण करके कुलपति को रिपोर्ट दी जाएगी।
विज्ञापन

- प्रो. एके जैतली, जांच समिति के अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें